भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर। समान्य प्रशासन विभाग ने भागलपुर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार को निंदन की सजा दी है। यह सजा जहानाबाद पदस्थापन काल में हुई गलतियों के कारण दिया गया है। जहानाबाद में श्रावणी मेला के दौरान हुए भगदड़ मामले में वहां के डीएम ने आदेश की अवहेलना समेत कई आरोपों को लेकर कार्रवाई के लिए सरकार से अनुशंसा की थी। बता दें कि भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...