भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर । नक्शे में मामूली खामिया के कारण नक्शे में मामूली खामियां के कारण भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्मों के विस्तारीकरण व एफओबी की सीढ़ियों की चौड़ीकरण का काम अब अप्रैल में शुरू नहीं हो पाएगा। अब नक्शे में सुधार के बाद ही विकास कार्य शुरू हो पाएगा। ऐसे में दिसंबर से पहले योजना पूरी होने की संभावना कम है। इसको लेकर बुधवार को भागलपुर स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें नक्शे में खामिया नजर आने पर इसमे सुधार के बाद काम शुरू करने की बात कही गई। मालदा एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने कहा कि नक्शे में मामूली खामियां को जल्द दूर कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...