भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। समाहर्ता डॉ. नवल किशोर चौधरी ने खनन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रहण के लक्ष्य की पूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान द्वारा तैयार प्रतिवेदन पर संबंधित अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों को बकाया रॉयल्टी जमा करने का निर्देश दिया गया। समाहर्ता ने कहा कि रॉयल्टी मद में काटी गई राशि अविलंब जमा करें। चेक या ड्राफ्ट दें या ऑनलाइन विभाग के हेड में जमा करते हुए चालान की कॉपी विभाग को उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.