भागलपुर, अगस्त 29 -- भागलपुर । भागलपुर शहर व आसपास में शुक्रवार को गंगानदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 29 अगस्त को दोपहर एक बजे तक नदी का जलस्तर 33.46 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से महज 22 सेंटीमीटर नीचे हैं। 28 अगस्त को सुबह 10 बजे जलस्तर 33.05 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। 27 घंटे में गंगा का जलस्तर 41 सेंटीमीटर तक बढ़ गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार देर शाम तक जलस्तर डेंजर लेवल यानी खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है। इससे जिले में एक बार फिर से बाढ़ से कई निचले इलाके डूब सकते हैं। इससे लाखों की आबादी प्रभावित हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.