भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर । कोहरे के कारण कई ट्रेनें के परिचालन पर प्रतिदिन असर पड़ रहा है। सोमवार को कई ट्रेनें लेट हो गई हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे सुरक्षा के लिए ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर रहा है और कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर रहा है। वर्धमान फास्ट पैसेंजर चार घंटे, जयनगर-हावड़ा बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे, अंग एक्सप्रेस चार घंटे व कवि गुरु एक्सप्रेस के अलावा यशवंत पुर जाने वाली ट्रेन भी करीब काफी देरी से भागलपुर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...