भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर। शुक्रवार के बजाय शनिवार की रात और ठिठुर गई। बीती रात में गलन कम रहा लेकिन रात का पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुबह में कहीं घना तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे से कोहरे को चीरते हुए सूरज बादलों की ओट से निकला तो दिन का मौसम साफ़ हो गया। दोपहर 12 बजते-बजते लोगों को गुनगुनी गर्मी का एहसास धूप तले लगने लगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी 14 जनवरी तक दिन का मौसम शुष्क तो रात में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.