भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर। रविवार की अलसुबह में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के इमरजेन्सी मेडिसिन वार्ड में रविवार की सुबह में 12 मिनट तक ऑक्सीजन बंद होने का मामला पटना पहुंच चुका है। इस मामले को लेकर अपर मुख्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने अस्पताल अधीक्षक से रिपोर्ट तलब किया है। गौरतलब हो कि रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे इमरजेन्सी में भर्ती दस मरीजों के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात पीजी छात्र डॉ. मानस को बताया था कि उन लोगों के मरीजों का ऑक्सीजन खत्म हो गया है। मौके पर पहुंचे पीजी छात्र ने पाया था कि ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाला मानव बल मौके से गायब है। इसकी सूचना डॉ. मानस ने उच्चाधिकारियों को देने के बाद खुद ही ऑक्सीजन सिलिंडर बदला और ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल सुनिश्चित की थी। वही इस बाबत मायागंज अस्पताल के अधीक्षक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.