भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर। कहलगांव में प्रस्तावित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए नई दिल्ली स्थित योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (एसपीए) द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। चूंकि विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हुई है, इसलिए कोई निधि जारी नहीं की गई है। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय के राज्यमंत्री डॉ. सुकान्त मजूमदार ने सांसद के अतारांकित प्रश्न के जवाब में दी है। राज्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने प्रस्तावित विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए कहलगांव के मलकपुर और अंतिचक में लगभग 205.05 एकड़ भूमि की पेशकश की है, जिसे इस मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। राज्य सरकार द्वारा अभी तक भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.