भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। नवगछिया में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर की जाबांजी ने विक्रमशिला सेतु से गंगा में कूद रही महिला और दूधमुएं बच्चे की जान बचाई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह नवगछिया की ओर गश्त पर निकले डायल 112 के सब इंस्पेक्टर सिकंदर पासवान की नजर पुल की रेलिंग के पास खड़ी महिला पर पड़ी। शक गहराया तो गाड़ी रोकी गई। पास जाकर देखा गया तो महिला मासूम बच्चे को गोद में लिए कांप रही थी और गंगा की ओर झुक रही थी। हालात की नज़ाकत समझते ही सिकंदर पासवान ने बिना देरी किए बच्चे को अपने सीने से लगा लिया मानो मौत के हाथ से ज़िंदगी छीन ली हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.