भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर : एडीटीओ को मिला पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का प्रभार भागलपुर। लंबे समय से भागलपुर और पूर्णिया पथ परिवहन निगम में खाली चल रहे क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर तत्काल प्रभाव से प्रभार जिले के एडीटीओ को दे दिया गया है। इस संदर्भ में अपर सचिव के तरफ से सभी जिले के प्रभार लेने वाले एडीटीओ को पत्र भेज दिया गया है। भागलपुर एडीटीओ सह सचिव मोटरयान दावा प्राधिकारण अमित कुमार को पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का प्रभार सौंप दिया गया है। इसी पूर्णिया के एडीटीओ सह सह सचिव मोटरयान दावा प्राधिकारण प्रतीक कुमार को पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...