भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर : एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंचने की तैयारी भागलपुर। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंचने की पुलिस ने तैयारी की है। जोगसर थाना क्षेत्र में स्थित एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया था। पूर्णिया जिले के बलिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात के रहने वाले निवास कुमार सिंह और बलिया थाना क्षेत्र के ही करमनचक के रहने वाले विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पता चला है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.