भागलपुर, फरवरी 13 -- भागलपुर। जीव जंतु कल्याण माह के अवसर पर बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के पास गुरुवार को जन-जागरूकता के उद्देश्य उन्नत नस्ल के पशु प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह पशु एवं संसाधन मंत्री रेणु देवी करेंगी। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी ने बताया कि इस मौके पर समेकित बकरी और विकास योजना एवं समेकित मुर्गी विकास योजना पर कार्यशाला भी होगी। इसमें पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं की जानकारी, उनके रखरखाव की जानकारी एवं पशु क्रूरता रोकथाम की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। इस अवसर पर गाय, भैंस की प्रजाति, बकरियों के उन्नत नस्ल एवं अधिक दूध उत्पादकता वाले पशुओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.