भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर : इंटर परीक्षा की कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए परीक्षकों की सूची जारी कर दी है। शहर के छह केंद्रों पर परीक्षा की कॉपियों की जांच होगी। 27 फरवरी से 10 मार्च तक विषयवार कॉपियों की जांच होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार होली को लेकर तीन और चार मार्च को जांच कार्य बंद रहेगा। कॉपी जांच पूरा होने के 15 दिन बाद यानी 25 मार्च तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मूल्यांकन शुरू होने के एक दिन पहले ही परीक्षक अपने अपने केंद्रों पर योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...