भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर। कॉलेज ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग (सीटीई) घंटाघर में एमएड कोर्स में ऑनस्पॉट के तहत नामांकन मंगलवार से शुरू होगा। इसके लिए पूर्व में ही निर्देश जारी किया गया था। अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन 14 फरवरी को हुआ था। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी तक चली थी। नामांकन के बाद पूरी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेजनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...