भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर। भागलपुर रेंज के तीनों जिलों में निष्पादित वारंट पंजी का मिलान जारी है। आईजी कार्यालय में पंजी का मिलान किया जा रहा है। भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिले में वारंट के निष्पादन और इश्तेहार एवं कुर्की के तामिला को लेकर अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान निष्पादित वारंट को एसपी कार्यालय के पंजी से मिलान कराया जा रहा है। आईजी विवेक कुमार के निर्देश पर पंजी का मिलान किया जा रहा है। गलत रिपोर्ट सौंपने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बात आईजी ने कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.