भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के आवेदन पर मंगलवार को तारीख निर्धारित होने की संभावना है। इसको लेकर सभी पार्षदों की निगाहें अध्यक्ष की ओर है। अध्यक्ष शाम तक यदि तारीख तय करेंगे तो ठीक अन्यथा पूरा मामला डीएम के अधीन चला जाएगा। अध्यक्ष बुधवार को पटना में विभागीय बैठक में शामिल होने जाएंगे। अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने बताया कि हमने 'कुल संख्या' को लेकर मार्गदर्शन मांगा है। वहां से आदेश मिलने के बाद तारीख तय करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.