भागलपुर, फरवरी 21 -- भागलपुर : अब प्रतिदिन होगी डॉग स्निफर से ट्रेनों की जांच भागलपुर । सुरक्षा को लेकर अब प्रतिदिन डॉग स्निफर के द्वारा ट्रेनों की जांच पड़ताल की जा रही है। ताकि किसी भी तरह की बिस्फोटक सामग्री का पता तुरंत चल सके। डॉग स्निफर की टीम सभी ट्रेनों में गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले को आरपीएफ की टीम ने काफी गंभीरता से लिया है। किसी भी तरह की सूचना का तुरंत आदान - प्रदान करने का आदेश दिया गया है। दरअसल, कई जगहों पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इस तरह की जांच पड़ताल स्टेशनों पर बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह सूचना सीधे मुख्यालय को भेज कर एहतियात के तौर एक्शन लेने का आदेश मुख्यालय की तरफ से दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...