भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर। गंभीर आपराधिक घटनाओं में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कोर्ट से निर्गत वारंट के समय पर निष्पादन को लेकर एसएसपी ने सख्ती की है। उन्होंने इसको लेकर जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में फरार आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने का निर्देश उन्होंने दिया है। इसके साथ ही कोर्ट से निर्गत, गिरफ्तारी, इश्तेहार और कुर्की वारंट का भी समय पर निष्पादन करने को लेकर एसएसपी हृदय कांत ने निर्देश दिया है। लापरवाही करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.