भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आत्मा की शासी परिषद की बैठक में निर्देश दिया कि जिले के जीआई प्राप्त जर्दालू आम, कतरनी धान, केला, मखाना के अलावा फूलों की खेती एवं बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न आदि फसलों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ इनके प्रसंस्करण पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए कृषि उद्यमियों को प्रशिक्षित करें। बैठक में आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत कृषि एवं संबद्ध विभागों के लिए किसान प्रशिक्षण, परिभ्रमण किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी एवं किसान चौपाल आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही शेष कार्यक्रमों के लिए कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपादित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अनुमोदन दिया गया। डीड...