भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस उछल गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं सोमवार को सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़नी शुरू हो गई थी। दोपहर तक गर्मी अपने पूरे रौ में थी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...