भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम की ओर से लगातार शहर में चलाई जा रही सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। इधर नगर निगम की ओर से कराए जा रहे नाला उड़ाही के कार्य की भी निगरानी की जा रही है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नाला उड़ाही के बाद निकलने वाले गाद तो अविलंब हटाने का निर्देश दिया है। जिसको लेकर सफाई एजेंसियों ने गाद निकालने के बाद उसे तुरंत हटाने का काम शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...