भागलपुर, फरवरी 21 -- शीतला स्थान से अलीगंज तक रोड-नाला का निकला री-टेंडर भागलपुर। बुडको द्वारा भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में शीतला स्थान चौक से अलीगंज चौक तक 5 करोड़ 13 लाख 88 हजार रुपये की राशि से होने वाले सड़क और नाला का री-टेंडर निकाला गया है। बता दें कि चार माह पूर्व भी इसको लेकर बुडको ने टेंडर निकाला था, पर एकल संवेदक या किसी संवेदक के द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखाने की वजह से टेंडर रद्द हो गया था। जिसके बाद अब बुडको, साउथ बिहार के मुख्य महाप्रबंधक की ओर से इसका टेंडर निकाला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...