भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। एक सप्ताह पूर्व नगर निगम और भागलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध पार्किंग यानी अतिक्रमतण को लेकर विशेष अभियान चलाया था। एक दिन के इस अभियान में करीब 45 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की गई थी। पर मैट्रिक परीक्षा को लेकर इस अभियान को तत्काल स्थगित कर दिया गया था। अब नगर निगम एक बार फिर से मैट्रिक परीक्षा खत्म होने के बाद यानी 26 फरवरी से इस अभियान को दोबारा चलाने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...