भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। नाथनगर के शंकरपुर पंचायत के बिंदटोली और सराय किलाघाट के बीच पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में निराशा है। अक्टूबर 2025 में आयोजित विधानसभा चुनाव के दौरान पुल का काम जनवरी 2026 में शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। ग्रामीण इस समय जमुनियां धार को चचरी से बने पुल होकर पार करते हैं। बङे वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...