भागलपुर, जनवरी 31 -- निगम ने शुरू की शब ए बरात की तैयारी भागलपुर। नगर निगम की ओर से शब ए बरात को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर निगम के पदाधिकारी लगातार शहर के कब्रिस्तानों के आसपास साफ-सफाई कराने को लेकर निरीक्षण शुरू कर दिया है। और स्वास्थ्य प्रभारी सहित संबंधित जोन के प्रभारी को साफ-सफाई का विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। साथ ही रोशनी शाखा को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रोशनी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि वह खुद सारी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...