भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। महिला दिवस के मौके पर शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में संचालित एएनएम स्कूल में दंत चिकित्सकों ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस शिविर में महिलाओं में जीवन के विभिन्न चरणों में मुख, दंत व मसूढ़ों में होने वाली बीमारियों के बारे में एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. शुभंकर कुमार सिंह ने बताया। इस मौके पर नर्सिंग स्कूल की करीब 200 छात्राओं के मुख की जांच की गई और कईयों को टूथपेस्ट व दवा दिया गया। इस मौके पर आईडीए के अध्यक्ष डॉ. स्वप्निल चंद्रा, दंत चिकित्सक✔ डॉ. विनोद कुमार, डॉ. बसंत प्रसाद, डॉ. नवीन, डॉ. एसबी शरण,✔ डॉ. नीरज, डॉ. अजय भारती, डॉ. सुरजीत चौधरी, डॉ. वंदना साहा, डॉ. रणवीर आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.