भागलपुर, जनवरी 21 -- भागलपुर में अब कोहरा लगभग छंट चुका है, लेकिन रात में ओस गिरने से ठंडक अभी भी बनी हुई है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी होने के कारण दिन का तापमान अचानक बढ़ गया। नतीजा यह रहा कि 36 दिनों के बाद पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचकर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 15 दिसंबर को तापमान इतना ऊपर गया था। मंगलवार को दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। पहाड़ों की बर्फबारी से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखेगा। बुधवार को मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और पहाड़ों से आने वाली बर्फीली पछुआ हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। अनुमान है कि दिन और रात के ...