भागलपुर, जून 17 -- बीते 24 घंटे में रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं मंगलवार की सुबह से आंशिक बादल के बीच धूप-छांव का दौर शुरू हो गया। जिससे गर्मी व उमस से लोग परेशान हो गये। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार तक आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वहीं गुरुवार से बदरी के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मानसून भी 19 की रात या फिर 20 जून तक भागलपुर पहुंचने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.