भागलपुर, जनवरी 24 -- भागलपुर। शनिवार दोपहर जिला जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय, मौर्य विवाह भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता की उपस्थिति में एवं जिला अध्यक्ष (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस अवसर पर विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह एवं बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार भी मौजूद रहेंगे। जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.