भागलपुर, नवम्बर 25 -- भागलपुर। शहर में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप के बीच मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा था। इधर पिछले एक माह से नगर निगम की फॉगिंग व्यवस्था भी बंद है। सोमवार को मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने फॉगिग व्यवस्था को 12 महीने चलवाने की बात कही और मंगलवार को इसको लेकर रोस्टर जारी कराने की बात कही। मेयर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य शाखा की ओर से रोस्टर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त के हस्ताक्षर के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...