बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- भागनबिगहा में फोरलेन पर गड्ढों की भरमार, पैदल चलना भी मुश्किल वाहनों की आवाजाही से रात-दिन उड़ रहा धूलकण, बिगाड़ रहा सेहत राहगीरों और स्थानीय दुकानदार परेशानी, अधिकारी मौन 20 वर्ष पहले की जर्जर सड़कों की याद दिला रही भागनबिगहा फोरलेन सड़क फोटो : भागनबिगहा सड़क : रहुई प्रखंड के भागनबिगहा के पास बनायी गयी फोरलेन सड़क। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 में रहुई प्रखंड के भागनबिगहा में बनाए गये फोरलेन में गड्डों की भरमार है। सड़क में गड्डे इतने हैं कि महज दो सौ मीटर की दूरी तय करने में 10 से 15 मीनट से अधिक समय लगता है। साथ ही, गड्डों की वजह से दिन-रात धूलकण उड़ता रहता है। इससे राहगीरों के साथ ही स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि, अधिकारियों की वाहन भी इस मार्ग से कभी-कभा...