हल्द्वानी, फरवरी 4 -- कालाढूंगी, संवाददाता। हल्द्वानी के कमलुआगांजा क्षेत्र से लापता युवक का शव भाखड़ा के जंगल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को जंगल में एक शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी पुत्र स्व. पूरन चंद्र जोशी निवासी संगम विहार कॉलोनी, देवपुर कमलुआगांजा के रूप में हुई। एसएसआई जोशी ने बताया कि मृतक की मुखानी थाने में गुमशुदी दर्ज है। सूचना पर परिजन और मुखानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...