शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- तिलहर। कई समस्याओं को लेकर भारतीय कृषक दल का धरना 22वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। किसान नेताओं ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। सोमवार को दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव जन सेवक ने कहा कि छुट्टा गाय सांड से किसान एवं आमजन का जीना मुश्किल है परंतु अधिकारी व नेता मौन हैं। इस दौरान नरेंद्र कुमार, विश्राम सिंह, विजय वर्मा, सर्वेश वर्मा, कौशल, भैयालाल, सत्य देव वर्मा, सर्वेंद्र सिंह, राम रहीस, जितेंद्र कुमार, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...