बलिया, जनवरी 25 -- नगरा। भारतीय किसान संघ की ओर से नगर के पंडित दीनदयाल पुस्तकालय भवन पर रविवार को शोक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र के निधन पर संवेदना व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंजेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. मिश्र की कमी को कोई पूरा नही कर सकेगा। उन्होंने ने अपना जीवन को भारतीय किसानों के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। अंत में दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर शिव कांत दीक्षित, भईया लाल मौर्य, अजय कुमार सिंह,स्वतंत्र देव सिंह,राजीव सिंह,आलोक शुक्ल, समरजीत सिंह, वेद प्रकाश सिंह,सूर्यप्रकाश सिंह,अरविन्द नारायण सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.