बुलंदशहर, जुलाई 3 -- भारतीय किसान यूनियन (कर्मठ) कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी को संगठन की मजबूती तथा ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया। बुधवार को निरीक्षण भवन पर किसान नेता चरण सिंह राघव की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (कर्मठ) की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। पंचायत में सिकंदराबद के राजवीर सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांति प्रसाद शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नरेश गिरी को राष्ट्रीय सचिव अनूप चौधरी को राष्ट्रीय संरक्षक तथा कुलदीप यादव को जिला अध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों को मौजूद किसानों ने संगठन का पटका पहनाकर शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी अधिकारी तहसील व ब्लॉक स्तर पर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने वाला मजब...