मुजफ्फर नगर, मई 15 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा स्थापना दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही महेन्द्र सिंह टिकैत सहाब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। स्थानीय राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने संगठन के तीन वर्ष के सफर में सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा इस छोटी सी अवधि में यह सफर संघर्ष, समर्पण और किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का रहा है। उन्होंने कहा कि हमें स्थापना दिवस आत्मचिंतन और भविष्य की राह तय करने का अवसर देता है। याद रखना होगा कि हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। किसानों के अधिकारों की रक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.