मथुरा, नवम्बर 18 -- मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील ने सोमवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश को सड़क निर्माण, पेयजल व सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि 72 घंटे में समस्याओं का समाधान न होने पर राधाकृष्ण वाटिका में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में वार्ड 45 में सड़क निर्माण, सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा वार्ड 12 में पेयजल, प्रकाश और सफाई की मांग की है। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि कॉलोनियों में सड़कें जर्जर हैं, सीवर चोक है, स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं और बारिश में जलभराव हो जाता है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, महिला अध्यक्ष राधा सैनी, महासचिव महेश चंद्र शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...