रामपुर, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं ने केमरी में तिरंगा यात्रा निकाली। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता ग्राम रहसेना में एकत्र हुए। जहां तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा क्षेत्र के तमाम गांव में होते हुए नानकार में समाप्त की गई। यात्रा कार्यकर्ता जय जवान-जय किसान के जयकारे लगाते चलते रहे। इस अवसर पर पवन चतुर्वेदी ने कहा कि देश के अमर शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यात्रा के बाद किसानों ने पंचायत आयोजित कर मांग की, कि किसान हित में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए। इस अवसर पर मोनू शर्मा, मुनीश गंगवार, लालता प्रसाद गंगवार, पप्पू सैनी, टिंकू गंगवार,वीरेंद्र गंगवार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.