अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- अलीगढ। गांव चिलकौरा में भाकियू सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर किसानो व ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी भी पहुंचे। इस मौके पर सचिव विनोद चौधरी, प्रदेश जिला अध्यक्ष किशन सिंह लोधी, जिला सचिव योगेश यादव, मंडल महासचिव रवि बघेल, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार, जिला महासचिव देवेंद्र सिंह, अमर सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.