मुरादाबाद, फरवरी 22 -- भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के सदस्य मेरठ जाने के दौरान शहर में ही रोक लिए गए। कटघर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने संगठन के सदस्यों को कलदेवपुरी के कमला विहार कॉलोनी में ज्ञापन ले लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री के मेरठ कार्यक्रम में पहुंचकर विरोध का ऐलान किया था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की रात ही पुलिस की टीम मुहल्ले में आई थी। सुबह 10:30 बजे पहुंचकर टीम के सदस्यों को रोक दिया। ज्ञापन देने वालों में मुकुल अग्रवाल, अरुण प्रजापति, हिमांशु शर्मा, सूरज प्रजापति, कैलाश प्रजापति, मिथुन कश्यप, राहुल मिश्रा, अर्जुन कश्यप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...