अमरोहा, मार्च 10 -- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। सीतापुर जिले पत्रकार की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की भी निंदा की। सोमवार दोपहर संगठन कार्यकर्ता चौपला पर जमा हुए व पुतला फूंका। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि खेती और किसानों से जुड़ी जमीनी दुश्वारियों के साथ ही व्यवस्था की खामियों और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार की सीतापुर में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। गजरौला में भी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। कहा कि सरकार को भूमाफिया पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू, कलीम कादर, आजम खान, धीरज उपाध्याय, हिटलर उपाध्याय, रिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.