अमरोहा, दिसम्बर 15 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने सोमवार को गजरौला की एक निजी फैक्ट्री पर सरकारी रास्ते को बंद करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम विभा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि गजरौला की एक फैक्ट्री के स्तर से शहबाजपुर डोर, फाजलपुर, रसूलपुर खादर का सरकारी रास्ता बंद किया गया है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा फैक्ट्री पर गांवों के तालाब और सैकड़ों बीघा भूमि पर जहरीला पानी छोड़ने का भी आरोप लगाया। एसडीएम से समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान दीपक, लक्की चौधरी, पुनीत चौधरी, सुमेर सिंह, विशाल शर्मा, शाने आलम, अमित कुमार, कलवा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...