मेरठ, फरवरी 22 -- मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा मेरठ के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने पदाधिकारियों के साथ मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने की घोयाणा की थी। इस पर शनिवार सुबह स्थानीय प्रशासन ने जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान को घर में नजरबंद कर लिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया व इंस्पेक्टर मवाना पूनम जादौन मय फोर्स जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। लंबी वार्ता में भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी से वार्ता कर प्रशासन द्वारा सहमति बनी कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उधर, पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी को भी नजरबंद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...