अमरोहा, मार्च 19 -- भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के कैंप कार्यालय फरीदपुर में चौधरी कुशल पाल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। संचालन चौधरी राकेश ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं होने पर रोष जताया। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए 20 मार्च को होने वाला संगठन का धरना-प्रदर्शन स्थगित कर इसे 25 मार्च को गजरौला में चौपला पुल के नीचे करने की जानकारी दी। चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिले में ओवर लोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए जर्जर लाइनों, पोल, क्रॉस आर्म व लोहे के तारों को तत्काल बदला जाए। जिला उपाध्यक्ष नेपाल सिंह ने कहा की छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। इस दौरान शीशपाल, नेतराम सैनी, सीताराम सैनी, चौधरी जविंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, डा. भोपाल सिंह, सुखवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.