अमरोहा, मई 17 -- भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने संगठन की अमरोहा जिला कार्यकारिणी भंग की है। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जल्द बैठक बुलाई जाएगी। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुर्जर में मोजी रामपाल के आवास पर संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने विचार रखें। जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने प्रस्ताव रखा कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, उन्हें संगठन से बाहर किया जाए। अच्छे किसानों को साथ जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाए। जिला संगठन मंत्री राकेश ने प्रस्ताव रखा कि जिला कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए, जिस पर सभी ने सहमति जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले की कार्यकारिणी को भंग कर सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। विक्रम पवार की अध्यक्षता व राजवीर गुर्जर के संचालन ...