मेरठ, जून 3 -- भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने सोमवार को बैठक कर मेरठ के संगठन का विस्तार किया। शोबीर सिंह को जिलाध्यक्ष, अनिल चौधरी जिला प्रभारी, जगवीर चौधरी जिला उपाध्यक्ष, शिवा राठी जिला प्रभारी (युवा), जतिन सिरोही जिला अध्यक्ष (युवा), आचार्य कौशल शर्मा जिला मीडिया प्रभारी (युवा), लक्की चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, विकुल शर्मा जिला उपाध्यक्ष (युवा), अजय जिला महामंत्री (युवा),बीनु गौतम जिला मंत्री (युवा), जतिन सामंत को तहसील अध्यक्ष (युवा) नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रदेश प्रभारी अभिषेक तेवतिया ने दी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र बाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण, पश्चिम प्रदेश प्रभारी दिग्विजय यादव, युवा प्रदेश प्रभारी सोनू मावी, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...