देहरादून, दिसम्बर 15 -- रुड़की। खेतों से लगातार चोरी हो रही ट्यूबवेल की मोटर, झूठें मुकदमों एवं लंबित मामलों में कारवाई न होने का आरोप लगाते हुए भाकियू रोड पदाधिकारियों ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से वार्ता की। उन्होंने मामलों में जल्द समाधान की मांग की। वहीं एसपी देहात ने एक सप्ताह में मोटर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया और दर्ज मुकदमों की जांच करने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...