सुल्तानपुर, जनवरी 15 -- चांदा। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी गुट) की मासिक बैठक एक पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुलतानपुर गौरी शंकर पांडेय ने की। बैठक में पूर्व में प्रशासन को सौंपे गए मांग पत्र पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। किसानों की समस्याओं का अब तक निराकरण न होने पर किसानों में भारी आक्रोश रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि अति शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 21 जून को नगर पंचायत कोइरीपुर परिसर में आयोजित होने वाली किसान पंचायत को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों से समय से पंचायत में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया। यहां ...