बदायूं, अगस्त 19 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष रामलखन यादव ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह के निर्देश पर संगठन का सौरभ मिश्रा,महेंद्र सागर व पुष्पेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि चिराग चौधरी व प्रमोद यादव को जिला महासचिव, गौहर खान कादरी को संगठन मंत्री,नीरेश यादव को प्रचार मंत्री,राजकुमार को सचिव नियुक्त किया गया है। युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाए देते हुए शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...