हरदोई, दिसम्बर 7 -- संडीला। ब्लॉक भरावन के ग्राम गुड़वा गोनी में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू संडीला ने की। प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने कहा कि संगठन लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत है। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा और किसान आंदोलन को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिनमें प्रमुख रूप से लाखन सिंह चौहान वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ, अजीज अहमद तहसील उपाध्यक्ष संडीला, भूल्ले ब्लॉक सचिव भरावन, राम देवी महिला ग्राम अध्यक्ष आलमपुर, फुरकान ब्लॉक मीडिया प्रभारी, इशरतब्लॉक उपाध्यक्ष भरावन, शिवशंकर ग्राम अध्यक्ष आलमपुर, नदीम ब्लॉक मीडिया प्रभारी, सलामत एवं हस्मत ब्लॉक सचिव कार्यक्रम में संगठन मे...